नव निर्वाचित जिपं सदस्य संदीप यदु भाजपा में शामिल हुए, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने दिलायी सदस्यता
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का क्रम जारी है। रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 से जनता कांग्रेस (जोगी) समर्थित प्रत्याशी और निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य संदीप यदु ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, विधायकगण मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब व इंद्रकुमार साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम नारंग, सहित अन्य नेतागण, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्तागण मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर कहा कि भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं। श्री देव ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। श्री देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले एवं विधानसभा चुनाव के दौरान एवं लोकसभा चुनाव के समय हजारों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। कहीं-कहीं तो कई राजनीतिक दलों के लोगों ने अपनी पार्टी से नाराज होकर एवं भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का सदस्य बनना उचित समझा।
Popular posts
मौसम दिखाएगा नया अंदाज़: 13, 14, 15 और 16 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Image
स्पीकर रमन सिंह ने अजय चंद्राकर को भरे सदन में लगाई फटकार, कहा- मंत्रीजी से बाद में बात करिएगा, देखिए
Image
रिश्वत मांगने वाले सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हो जाएं सावधान, विभाग ने शुरू की कार्रवाई, किया डिमोशन
Image
DSP पर प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप: DGP बोले- PHQ में नहीं मिली कोई शिकायत, SSP ने कहा- मामले में जांच जारी
Image
छत्तीसगढ़ में बदले गए कई जिलों के कलेक्टर, इन IAS अफसरों के भी प्रभार में फेरबदल, राज्य सरकार ने जारी किया ट्रांसफर आदेश
Image