प्रदेश के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
त्तीसगढ़ में मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। वहीं प्रदेश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है और तापमान में गिरावट आनी भी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है।
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा समेत 10जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया था कि, इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय था, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरते और बिना किसी आवश्यक कार्य के खुली जगहों में ना जाने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले 5 से 7 दिनों तक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है तो इस बार मानसून की विदाई कुछ दिनों में हो जाएगी।