विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रथम शॉट लगाकर खिलाड़ियों में भरा उत्साह
दिनांक : 9 दिसम्बर 2025 स्थान : रायपुर जोश, जुनून और जज़्बे के साथ इंटर-कॉलेज बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आग़ाज़ रायपुर - St. Vincent Pallotti College, रायपुर में आयोजित Inter-College Basketball Tournament का शुभारंभ आज पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए तथा बास्केटबॉल रिंग में प्रथम शॉट लगाकर खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के चेहरों पर आत्मविश्वास, आंखों में जीत का सपना और मैदान में उमंग देखते ही बन रही थी। विधायक श्री मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और सफलता की राह दिखाते हैं।” कार्यक्रम की गरिमा को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे जी, श्री प्रमोद साहू जी तथा उच्च शिक्षा विभाग की पूरी टीम की उपस्थिति ने और भी भव्य बना दिया। युवा खिलाड़ियों की ऊर्जा, समर्पण और खेल भावना यह संदेश देती है कि आने वाला भविष्य खेल के मैदान से ही नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा। अंत में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन, जीत और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
Popular posts
पूर्व कार्यकारिणी भंग, नए विप्र भवन निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय फरवरी में होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा – पुरंदर मिश्रा
Image
पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर युवक ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो हुआ बड़ा कांड
Image
कुत्तों ने मां जूली की मौत का लिया बदला, नाग-नागिन के साथ हुई भयानक लड़ाई, नागिन ने भी किया हमला, फिल्मी सीन जैसा वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Image
युवती बोली- …तू जानता नहीं है कि मैं कौन हूं? फिर साथ रहे 2 युवकों ने सीने में चाकू घोंपकर की हत्या, युवती गिरफ्तार
Image
10 से ज्यादा जिलों में चलेगी शीतलहर, दिन भर छाए रहेंगे बादल, कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें यहां
Image